Home » राष्ट्रीय » The India Story: जब कॉलेज में अरुण जेटली से मुलाकात के बाद नई दुनिया से रूबरू हुए रजत शर्मा, खुद सुनाया किस्सा

The India Story: जब कॉलेज में अरुण जेटली से मुलाकात के बाद नई दुनिया से रूबरू हुए रजत शर्मा, खुद सुनाया किस्सा

Share :

Rajat Sharma- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा

न्यूयॉर्क: इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में ‘द इंडिया स्टोरी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। ये कार्यक्रम विकसित भारत @2047 के तहत न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में रजत शर्मा और मशहूर शेफ, रेस्टोरेंट मालिक एवं फिल्ममेकर विकास खन्ना के बीच दिलचस्प बातें हुईं। इस दौरान रजत शर्मा ने बताया कि कैसे देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उनको कॉलेज के समय में एक नई दुनिया से परिचित करवाया।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की पढ़ाई

अपनी पढ़ाई और कॉलेज के दिनों में अरुण जेटली से हुई मुलाकात को याद करते हुए रजत शर्मा ने बताया, “बचपन में कुछ करने को नहीं था तो सिर्फ पढ़ाई करते थे, किताबें पढ़ते रहते थे। पढ़ते-पढ़ते अच्छे मार्क्स आ गए तो मेरा एडमिशन श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हो गया, जो एशिया का बेस्ट इंस्टीट्यूट है।”

कॉलेज में हुई अरुण जेटली से मुलाकात

रजत शर्मा ने बताया, “कॉलेज में फर्स्ट डे, जब मैं लाइन में लगकर फीस दे रहा था, तो मेरे पास 5 रुपये, 2 रुपये और 10 रुपये के नोट थे। ऐसे में जो अकाउंटेंट था, वो मुझ पर चिल्लाने लगा। उसने कहा कि 3 रुपये कम पड़ रहे हैं।”

रजत शर्मा ने बताया, “मेरे पीछे से एक आवाज आई, अकाउंटेंट तुम्हें पता नहीं कि फ्रेशर से कैसे बात करते हैं। मैंने पीछे मुड़कर देखा कि सफेद शर्ट, सफेद पैंट पहने और कानों के नीचे तक लंबी कलमों (बालों) वाले एक हैंडसम शख्स ने अकाउंटेंट को 5 रुपये दिए। मैंने मना किया कि अरे, सर आप न दीजिए, तो इस पर उन्होंने कहा कि आप फीस नहीं देते तो आपको कॉलेज में एडमिशन नहीं मिलता।” वह शख्स अरुण जेटली थे, जो भारत के वित्त मंत्री भी रहे।

रजत शर्मा ने बताया, “इसके बाद अरुण जेटली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मुझे कैफेटेरिया की तरफ ले गए और कहा कि अब तुम्हारे पास चाय पीने के भी पैसे नहीं होंगे। रास्ते में वह मुझसे पूछते रहे कि तुम किस स्कूल से आए हो, तुम्हारे स्कूल से कितने और लोग यहां आए हैं। तुम कितने स्टूडेंट्स को जानते हो, इस पर मैंने बताया कि 25 से 30 लोग होंगे। असल में वह (अरुण) ये काउंट कर रहे थे कि मेरे पास कितने वोट हैं। वह कॉलेज के निवर्तमान अध्यक्ष थे और अगले अध्यक्ष के लिए कैंपेन कर रहे थे।”

रजत शर्मा ने बताया, “इस तरह मेरा परिचय एक नई दुनिया से हुआ और इसने मेरा जीवन पूरी तरह बदल दिया।” 

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 निंबाहेड़ा में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! 🟡 लाखों के विज्ञापन, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार 🔴 गंदगी के बीच गौवंश—News Plus India 24 के कैमरे में कैद हुई जमीनी हकीकत 🟢 निंबाहेड़ा | ग्राउंड रिपोर्ट✍️ रिपोर्टर — एडवोकेट समद अंसार 🔥 खबर वही, जो जमीनी हकीकत दिखाए।

Share Market
Rashifal