Home » राष्ट्रीय » ‘CIA-मोसाद ने 2014 में कांग्रेस को हराने की साजिश रची’, पूर्व कांग्रेस सांसद ने किया दावा

‘CIA-मोसाद ने 2014 में कांग्रेस को हराने की साजिश रची’, पूर्व कांग्रेस सांसद ने किया दावा

Share :

Congress loss 2014 mossad cia- India TV Hindi
Image Source : PTI/X (@KUMARKETKAR)
कांग्रेस नेता कुमार केतकर का चौंकाने वाला दावा।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद कुमार केतकर ऐसा दावा कर दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। कुमार केतकर ने कहा है कि अमेरिका जासूसी एजेंसी CIA और इजरायल की जासूसी एजेंसी मोसाद ने 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की साजिश रची थी। केतकर ने कहा है कि साल 2014 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार के खिलाफ असंतोष था। हालांकि, ये इस लेवल का नहीं था कि कांग्रेस की अपमानजनक हार हो जाए और उसके सांसदों की संख्या 206 से घटकर 44 पर आ जाए।

कांग्रेस नेता ने क्या दावा किया?

दरअसल, कांग्रेस नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद कुमार केतकर बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 145 सीटें मिली और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 206 सीटें जीतीं। अगर यही सिलसिला रहता तो कांग्रेस 250 सीटें जीतकर सत्ता में बनी रह सकती थी। हालांकि, साल 2014 में कांग्रेस को केवल 44 सीटें मिलीं। तभी एक खेल  हुआ और फैसला किया गया था कि  किसी भी हालत में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़नी नहीं चाहिए।

कांग्रेस नेता कुमार केतकर ने कहा- “ऐसे संगठन थे जो इस तरह से काम करते थे कि जब तक हम कांग्रेस को 206 से नीचे नहीं लाते, तब तक हम यहां (भारत में) खेल नहीं खेल पाएंगे। इनमें से एक संगठन CIA था और दूसरा इजरायल का मोसाद था। दोनों ने तय किया था कि उन्हें भारत में कुछ करना है। अगर कांग्रेस की कोई स्थिर सरकार या कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार दोबारा सत्ता में आती है, तो वे भारत में हस्तक्षेप नहीं कर पाते और अपनी नीतियां लागू नहीं कर पाते।”

मोसाद ने निर्वाचन क्षेत्रों पर विस्तृत डेटा तैयार किया- केतकर 

कुमार केतकर ने दावा किया है कि दोनों जासूसी एजेंसियों (CIA और मोसाद) का मानना था है कि दिल्ली में एक अनुकूल सरकार उनके कंट्रोल में होगी और वहां बहुमत की सरकार होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस की नहीं। केतकर ने कहा- “मोसाद ने राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों पर विस्तृत डेटा तैयार किया है। CIA और मोसाद के पास राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों पर विस्तृत डेटा है।” (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कर्नाटक कांग्रेस में CM पद की जंग अब चरम पर, जानें अचानक क्यों जोश में आए DK के समर्थक

कर्नाटक को लेकर एक्टिव हुई कांग्रेस, इस तारीख को DK शिवकुमार और सिद्धारमैया को बुलाया जा सकता है दिल्ली

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 निंबाहेड़ा में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! 🟡 लाखों के विज्ञापन, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार 🔴 गंदगी के बीच गौवंश—News Plus India 24 के कैमरे में कैद हुई जमीनी हकीकत 🟢 निंबाहेड़ा | ग्राउंड रिपोर्ट✍️ रिपोर्टर — एडवोकेट समद अंसार 🔥 खबर वही, जो जमीनी हकीकत दिखाए।

Share Market
Rashifal