Home » राष्ट्रीय » BREAKING NEWS | नीमच “जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल के मैदान में न कोई छोटा होता है, न बड़ा।” ये जोश भरे शब्द हैं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के, जहां राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित मेजर ध्यानचंद दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ।

BREAKING NEWS | नीमच “जो खेलेगा, वही खिलेगा… खेल के मैदान में न कोई छोटा होता है, न बड़ा।” ये जोश भरे शब्द हैं नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के, जहां राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित मेजर ध्यानचंद दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ।

Share :

नीमच के सांदीपनि विद्यालय ग्राउंड पर दो दिनों तक खिलाड़ियों ने हॉकी के मैदान में अपना दमखम दिखाया। अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि और समाजसेवी एवं खेलप्रेमी संतोष चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

🏑 खास बात ये रही कि रक्षाबंधन के अवसर पर हॉकी खिलाड़ियों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को राखी बांधी। विधायक ने खिलाड़ियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राखी बंधवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विधायक परिहार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। नीमच में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर देने की।

इसी दौरान विधायक ने विधायक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही टर्फ ग्राउंड पर बाउंड्री वॉल निर्माण कराने की घोषणा भी की।

वहीं जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राजेश जैन ने नीमच में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा दिया।

🏆 अंतिम दिन अंडर-19 मुकाबले में नीमच ने भीलवाड़ा को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में गोदावत स्पोर्ट यंग बॉयज को 2-0 से शिकस्त दी।

समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

नीमच में हॉकी का जोश… खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन… और प्रतिभाओं को मिला सम्मान—राष्ट्रीय खेल दिवस का ये आयोजन खेलप्रेमियों के लिए यादगार बन गया।

📺 News Plus India 24 खेलेंगे खिलाड़ी… तभी तो खिलेगा नीमच!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal