Home » राष्ट्रीय » रेलवे में ‘हलाल मीट’ परोसे जाने पर उठे सवाल, शिकायत के बाद NHRC ने रेलवे बोर्ड को भेजा नोटिस

रेलवे में ‘हलाल मीट’ परोसे जाने पर उठे सवाल, शिकायत के बाद NHRC ने रेलवे बोर्ड को भेजा नोटिस

Share :

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI)
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भारतीय रेलवे में केवल ‘हलाल मीट’ परोसे जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले पर दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report- ATR) प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

क्या है शिकायत?

दरअसल, NHRC को एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि भारतीय रेलवे की खानपान सेवाओं में केवल हलाल तरीके से तैयार किया गया मीट ही परोसा जाता है, जिसके कारण हिंदुओं, सिखों और अनुसूचित जाति के लोगों के मानवाधिकार का हनन होता है। 

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में NHRC से ये भी कहा है, “हलाल मीट परोसे जाने के कारण हिंदू, सिख या अनुसूचित जाति के जो मीट कारोबारी हैं, उन्हें रेलवे में खाद्य आपूर्ति और व्यापार का उचित अवसर नहीं मिल पाता है।”

NHRC ने मांगा जवाब

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए NHRC ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि रेलवे इस मामले में क्या कार्रवाई कर रहा है, इसकी पूरी जानकारी (Action Taken Report – ATR) दो सप्ताह के अंदर आयोग को सौंपी जाए।

दरअसल, रेलवे में सिर्फ हलाल मीट परोसे जाने को लेकर सार्वजनिक बहस और शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। इसे लेकर कई कारण और दावे सामने आते हैं, हालांकि भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने आधिकारिक तौर पर ‘हलाल’ सर्टिफिकेशन की अनिवार्यता से इंकार किया है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में पुलिस और वांटेड अपराधी के बीच मुठभेड़, हत्या का आरोपी मेहताब पकड़ा गया

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा, नहर में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत; CM योगी ने जताया गहरा शोक

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal