Home » ताजा खबरें » फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा 🟨 नागरिकों को मात्र 100 रुपये में मिल रही गुणवत्तापूर्ण फिजियोथैरेपी सुविधा

फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा 🟨 नागरिकों को मात्र 100 रुपये में मिल रही गुणवत्तापूर्ण फिजियोथैरेपी सुविधा

Share :

🟥 नीमच, 20 अगस्त 2026। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय परिसर में संचालित फिजियोथैरेपी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में उपलब्ध फिजियोथैरेपी मशीनों, उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

🟩 आधुनिक तकनीक से उपचार की सुविधा

निरीक्षण के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. तनु कोठारी ने बताया कि सेंटर में विभिन्न प्रकार की फिजियोथैरेपी संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक तकनीक एवं आवश्यक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सेंटर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होता है।

🟧 मात्र 100 रुपये शुल्क में सुविधा

सेंटर में फिजियोथैरेपी की सुविधा मात्र 100 रुपये शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है। इससे नागरिकों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ मिल रहा है। सेंटर में आवश्यक मशीनें एवं संसाधन उपलब्ध हैं तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को व्यवस्थित एवं प्रभावी उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है।

🟪 ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अमन वैष्णव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अरविंद डामोर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल, फिजियोथैरेपी सेंटर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी का स्टाफ सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

🟦 NEWS PLUS INDIA 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal