Home » राष्ट्रीय » श्रीलंका में 123 की जान लेने के बाद भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दित्वा, फ्लाइट और स्कूल सब बंद

श्रीलंका में 123 की जान लेने के बाद भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान दित्वा, फ्लाइट और स्कूल सब बंद

Share :

चक्रवाती तूफान के चलते समुद्री तटों पर उठती ऊंची लहरें- India TV Hindi
Image Source : PTI
चक्रवाती तूफान के चलते समुद्री तटों पर उठती ऊंची लहरें

Cyclone Storm Ditwah: दक्षिण भारत में एक और तूफान दस्तक देने को तैयार है। इस बार दित्वा तूफान की दहशत है। श्रीलंका को तबाह करके ये तूफान भारत के 4 राज्यों तक पहुंचने वाला है। इसको लेकर हाई अलर्ट है। साउथ ईस्ट एशिया के 3 देश इस वक्त सैलाबी अटैक से तबाह हो चुके हैं। 

थाईलैंड और इंडोनेशिया में भी तबाही मचा रहा तूफान

इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया और श्रीलंका शामिल हैं। जहां मूसलाधार बारिश और बाढ़ की चपेट से 500 से ज्यादा मौत की रिपोर्ट है। 50 लाख से ज्यादा की आबादी सड़क पर है। नवंबर का महीना खत्म होने वाला है लेकिन मौसम का गदर किसी भी एंगल से कम नहीं हो रहा है। 

भारत के इन राज्यों की ओर बढ़ रहा तूफान

श्रीलंका में कम से कम 123 लोगों की जान लेने के बाद यह चक्रवात अब दक्षिण भारत की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात दित्वा के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 30 नवंबर तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

तूफान के चलते समुद्री तट पर मछुआरे अपनी नाव छोड़कर गए

Image Source : PTI

तूफान के चलते समुद्री तट पर मछुआरे अपनी नाव छोड़कर गए

तमिलनाडु में स्कूल किए गए बंद

चक्रवात के आने और अगले 48 घंटों में अत्यधिक भारी बारिश और तेज हवाओं के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चेन्नई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने 54 निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी के बीच कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

इन जगहों की उड़ानों पर हुआ असर

चेन्नई हवाई अड्डे से निलंबित सेवाओं में शनिवार सुबह से रात तक चलने वाली एटीआर-प्रकार की क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप उड़ानें शामिल हैं। मदुरै, तिरुचिरापल्ली, थूथुकुडी, सलेम, बेंगलुरु, हैदराबाद और जाफना जैसे गंतव्यों के लिए उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

हवाई यात्रा न करने की दी गई सलाह

प्रस्थान और आगमन दोनों रद्द कर दिए गए हैं। एयरलाइनों ने यात्रियों को अंतिम समय में हवाई अड्डे की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि चक्रवाती हवाओं और भारी बारिश से उत्पन्न खतरों का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

श्रीलंका की मदद करने में जुटा भारत

वहीं, चक्रवाती तूफान दित्वा द्वारा तबाही मचाने के बाद भारतीय नौसेना श्रीलंका वायुसेना को खोज एवं बचाव अभियान में मदद कर रही है। भारत युद्ध स्तर पर श्रीलंका की मदद कर रहा है।

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal