Home » राष्ट्रीय » पीए की पत्नी के आत्महत्या करने पर पंकजा मुंडे का बयान आया सामने, जानिए क्या कहा

पीए की पत्नी के आत्महत्या करने पर पंकजा मुंडे का बयान आया सामने, जानिए क्या कहा

Share :

Anant and Gauri- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
अनंत गर्जे और गौरी

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। मृतक महिला की पहचान डॉक्टर गौरी अनंत गर्जे के रूप में की गई है। दोनों की शादी को अभी सिर्फ 8 से 9 महीने का ही समय बीता था। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि अनंत गर्जे का किसी बाहरी महिला से अफेयर था। इसकी वजह से पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी। परिजन यह भी आरोप लगा रहे हैं कि गौरी की हत्या की गई है, जिसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित परिवार अब सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है। परिजन शिकायत दर्ज कराने के लिए वरली पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।

गौरी पाल्वे मुंबई के वर्ली इलाके में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई मिलीं। पुलिस का कहना है कि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, अभी तक किसी गिरफ्तारी की जांच नहीं चल रही है। मुंबई वर्ली पुलिस ने अनंत गर्जे और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। BNS की धारा 108, 85, 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पंकजा मुंडे की टीम ने क्या कहा?

पंकजा मुंडे के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में उन्होंने कहा गया, “कल, दिनांक 22 नवंबर 2025 की शाम लगभग 6:30 से 6:45 बजे के बीच मेरे पीए अनंत का फोन मेरे दूसरे पीए के फोन पर आया। वह बहुत रो रहा था। उसने बेहद दुख के साथ बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। यह बात मेरे लिए भी बेहद झकझोर देने वाली थी। मेरी इच्छा है कि पुलिस की किसी भी कार्रवाई में कोई कमी न रहे और वे सही तरीके से जांच कर इस मामले को संभालें। यह बात मैंने पुलिस से भी कही है। मैं गौरी के पिता से भी बात की है, वे बेहद दुख में हैं, और मैं उनकी पीड़ा समझ सकती हूं। ऐसी घटनाएं दिल को झकझोर कर रख देती हैं और मन को सुन्न कर देती हैं। किसी के अत्यंत निजी जीवन में क्या चल रहा होता है, यह समझ पाना कठिन होता है। अचानक हुई इस चौंकाने वाली घटना से मैं भी बेहद व्यथित हूं।”

.यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में एमएनएस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद, एक नेता राजी तो दूसरा खिलाफ में उठा रहा आवाज

”X पर लोकेशन दिखने से खुली एंटी इंडिया हैंडल्स की पोल”, अमित मालवीय ने इस आधार पर किया बड़ा दावा

 

 

 

 

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 निंबाहेड़ा में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! 🟡 लाखों के विज्ञापन, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार 🔴 गंदगी के बीच गौवंश—News Plus India 24 के कैमरे में कैद हुई जमीनी हकीकत 🟢 निंबाहेड़ा | ग्राउंड रिपोर्ट✍️ रिपोर्टर — एडवोकेट समद अंसार 🔥 खबर वही, जो जमीनी हकीकत दिखाए।

Share Market
Rashifal