Home » राष्ट्रीय » ठिठुरन की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बढ़ी ठंड; जानें मौसम का हाल

ठिठुरन की जद में उत्तर भारत, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बढ़ी ठंड; जानें मौसम का हाल

Share :

पूरे उत्तर भारत में बढ़ी ठंड। - India TV Hindi
Image Source : PTI
पूरे उत्तर भारत में बढ़ी ठंड।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिन में धूप निकलने की वजह से ठंड का असर कम देखने को मिल रहा है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान अब सिंगल डिजिट तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में अभी ठंड और अधिक बढ़ने के आसार हैं। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अब ठंड का असर दिखने लगा है। आइये जानते हैं कि किस राज्य में ठंड को लेकर क्या हाल हैं।

यूपी में छाया कोहरा

दिल्ली के अलावा बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। यूपी के कई जिलों के तापमान में अचानक से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यहां दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। हालांकि दिन होते-होते मौसम साफ हो जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। यूपी के अधिकतर जिलों में सुबह और शाम के समय में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

बिहार में बढ़ेगी ठंड

वहीं बिहार की बात करें तो यहां भी ठंड की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। यहां के अधिकतर जिलों में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 500 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अभी ठंड और अधिक बढ़ने वाली है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।

झारखंड में शीतलहर को लेकर अलर्ट

झारखंड में भी शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में झारखंड के कई इलाकों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा 3 दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति होने की संभावना जताई गई है। झारखंड में सोमवार को अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान गुमला में राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने के आसार जताए हैं। 

हिमाचल में बर्फबारी के आसार

वहीं पहाड़ी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारी बर्फबारी की वजह से लोगों को सड़कों पर फिसलन का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बिलासपुर में 2 और 3 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा 4 और 5 दिसंबर को मध्यम और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं पे हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इलरे अलावा 5 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। हिमाचल में 7 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

दित्वा को लेकर भी चेतावनी

दक्षिण भारत की बात करें तो चक्रवाती तूफान दित्वा ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई है। चक्रवाती तूफान के कारण हुई चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में स्कूल और कॉलेज 2 दिसंबर को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि तेज़ बारिश और जलभराव की संभावना के बीच छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने दित्वा को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के निकट बने चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

यह भी पढ़ें- 

भारत ने श्रीलंका जाने के लिए पाकिस्तानी विमान को दिया रास्ता, सभी झूठे दावों को किया खारिज

मौलाना महमूद मदनी ने सोशल मीडिया पर अब जिहाद वाली तकरीर को शेयर किया, मुसलमानों से की ये अपील

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 निंबाहेड़ा में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! 🟡 लाखों के विज्ञापन, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार 🔴 गंदगी के बीच गौवंश—News Plus India 24 के कैमरे में कैद हुई जमीनी हकीकत 🟢 निंबाहेड़ा | ग्राउंड रिपोर्ट✍️ रिपोर्टर — एडवोकेट समद अंसार 🔥 खबर वही, जो जमीनी हकीकत दिखाए।

Share Market
Rashifal