🟢 नीमच, 1 सितंबर 2026। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 92 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🟠 जनसुनवाई में ये प्रमुख समस्याएं रहीं शामिल
🔹 भूमि संबंधी विवाद
🔹 अतिक्रमण हटाने
🔹 सीमांकन
🔹 पेंशन
🔹 स्वरोजगार
🔹 क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा
🟢 पूर्व आवेदन पर त्वरित कार्रवाई से खुला रास्ता
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम बामनी निवासी मानक गयरी की निजी भूमि तक जाने वाले रास्ते पर जाली लगाकर किए गए अवरोध की शिकायत का निराकरण किया गया। राजस्व अमले ने मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। कलेक्टर के आदेश के पालन में गठित दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में रास्ता खुलवाकर शिकायत का निराकरण किया।
🔵 इन आवेदकों ने भी रखी अपनी समस्याएं
🔹 फूलपूरा के रवि शर्मा ने शासकीय आबादी क्षेत्र की विवादित भूमि पर अवैध पक्का निर्माण एवं कब्जे की शिकायत की।
🔹 बघाना के एहमद खान ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन दिया।
🔹 बनी की रामकन्याबाई ने पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जे की शिकायत की।
🔹 राबडिया के प्रहलाद पाटीदार ने एमपीआईडीसी के विकास कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त कृषि सिंचाई पाइपलाइन की मरम्मत एवं क्षतिपूर्ति की मांग की।
🔹 जावद के सलीम ने अतिक्रमण हटाने संबंधी आवेदन दिया।
🔹 धनगांव के खजवाणिया सुनाज समाज के नागरिकों ने मंदिर प्रांगण में सत्संग भवन निर्माण की राशि संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
🟠 अन्य प्रकरणों में भी कार्रवाई के निर्देश
बरूखेड़ा के दिव्यांग लालाराम बलाई ने स्वरोजगार के लिए थ्री-व्हीलर वाहन, कड़ी खुर्द के देवीलाल एवं रावणरूंडी के सागरमल ने कृषि भूमि के सीमांकन, नयागांव के किशोर ने अतिक्रमण हटाने तथा नीमच की उर्मिला सोनी ने कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए।
🔴 कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
🟣 जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारी
अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, मयूरी जोक, श्रूति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
🔴 NEWS PLUS INDIA 24 | नीमच
“जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण—प्रशासन की प्राथमिकता”





