Home » राष्ट्रीय » चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ से श्रीलंका में 46 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान, भारत के इन राज्यों में भी अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘दित्वा’ से श्रीलंका में 46 की मौत, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान, भारत के इन राज्यों में भी अलर्ट

Share :

तमिलनाडु के तटीय इलाकों से मछुआरे अपनी नांव छोड़ कर गए- India TV Hindi
Image Source : PTI
तमिलनाडु के तटीय इलाकों से मछुआरे अपनी नांव छोड़ कर गए

Cyclone Ditwah Update: चक्रवाती तूफान दित्वा से हुई भारी बारिश ने शुक्रवार को श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। श्रीलंका में 46 लोगों की मौत हो गई। 23 लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में तूफान और तेज हो सकता है। अब ये तूफान भारत के तटवर्ती राज्यों की ओर बढ़ रहा है।

भूस्खलन से 21 की मौत

 चक्रवाती तूफान ने श्रीलंका में काफी नुकसान पहुंचाया है। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) ने कहा कि मध्य चाय उत्पादक जिले बादुल्ला में रात में भूस्खलन से कई घर बह गए, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई।

श्रीलंका में आई आपदा को लेकर पीएम मोदी ने जताया दुख

चक्रवाती तूफान के चलते श्रीलंका में जानमाल के नुकसान को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने अपने पड़ोसी देश को मदद करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’

पीएम मोदो ने कहा- हम श्रीलंका को मदद देने के लिए तैयार

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘अपने सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता दिखाते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तुरंत राहत सामग्री और जरूरी HADR सपोर्ट भेजा है। जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, हम और मदद देने के लिए तैयार हैं। भारत की नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और विजन MAHASAGAR के हिसाब से भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।’

43,991 लोगों को बचाया गया

यह हाल के सालों में श्रीलंकाई द्वीप पर आई सबसे भयंकर मौसम आपदाओं में से एक है। डीएमसी ने कहा कि 43,991 लोगों को स्कूलों और सार्वजनिक आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है, जिनमें जलस्तर बढ़ने के कारण छतों से बचाए गए परिवार भी शामिल हैं।

भारत के इन राज्यों में दिखेगा तूफान का असर

अधिकांश मौतें भूस्खलन के कारण हुईं, क्योंकि एक दिन के भीतर द्वीप के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में 300 मिमी (11.8 इंच) से अधिक बारिश हुई है। चक्रवाती तूफान दित्वा के पास आने के साथ ही चेन्नई स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कई जिलों के लिए तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 निंबाहेड़ा में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! 🟡 लाखों के विज्ञापन, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार 🔴 गंदगी के बीच गौवंश—News Plus India 24 के कैमरे में कैद हुई जमीनी हकीकत 🟢 निंबाहेड़ा | ग्राउंड रिपोर्ट✍️ रिपोर्टर — एडवोकेट समद अंसार 🔥 खबर वही, जो जमीनी हकीकत दिखाए।

Share Market
Rashifal