Home » राष्ट्रीय » कर्नाटक: सड़क हादसे में सीनियर आईएएस अधिकारी समेत 3 लोगों की मौत, शादी में समारोह में जाते वक्त पलटी कार

कर्नाटक: सड़क हादसे में सीनियर आईएएस अधिकारी समेत 3 लोगों की मौत, शादी में समारोह में जाते वक्त पलटी कार

Share :

IAS died, road accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT
सीनियर आईएएस महंतेश बिलगी की सड़क हादसे में मौत

कलबुर्गी (कर्नाटक): कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुए एक सड़क हादसे में राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी महंतेश बिलगी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। महंतेश बिलगी कर्नाटक राज्य खनिज निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। वे पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रामदुर्ग से कलबुर्गी जा रहे थे। उसी दौरन उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

गौनाली क्रॉस के पास पलटी कार

जानकारी के मुताबिक सीनियर आईएएस अधिकारी महंतेश बिलगी अपने भाई और एक अन्य शख्स के साथ बेलगावी जिले के रामदुर्ग से कलबुर्गी में पारिवारिक शादी में शामिल होने जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान जेवरगी तालुक में गौनाली क्रॉस के पास उनकी गाड़ी के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के क्रम में ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई। इस दुर्घटना में महंतेश बिलगी, उनके भाई शंकर बिलगी और ईरन्ना शिरासांगी की मौत हो गई।

डीके शिवकुमार ने जताया शोक

सीनियर आईएएस अधिकारी महंतेश बिलगी की मौत की खबर मिलते ही तमाम प्रशासनिक हलके में मातम पसर गया। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करके महंतेश बिलगी की मौत पर दुख जताया है।

road accident

Image Source : REPORTER INPUT

हादसे के बाद की तस्वीर

जानकारी के मुताबिक आईएएस अधिकारी महंतेश बिलागी  के भाई शंकर बिलागी और एरन्ना शिरासांगी को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जबकि आईएएस अधिकारी महंतेश बिलागी को कलबुर्गी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। जैसे ही उनकी मौत की खबर फैली, IGP शांतनु सिन्हा और कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर समेत सीनियर अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे।

2012 बैच के आईएएस अधिकारी थे महंतेश

महंतेश बिलागी का जन्म 27 मार्च, 1974 को हुआ था और वे 2012 बैच के कर्नाटक कैडर अधिकारी थे। वे कर्नाटक स्टेट मिनरल्स कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले वे BESCOM के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके थे। उन्होंने दावणगेरे और उडुपी जैसे जिलों में भी बतौर आईएएस ऑफिसर काम किया था।

 

 

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal