Home » राष्ट्रीय » दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया शोक; जानें किसने क्या कहा?

दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने जताया शोक; जानें किसने क्या कहा?

Share :

धर्मेंद्र के निधन पर राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक। - India TV Hindi
Image Source : PTI
धर्मेंद्र के निधन पर राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक।

हिंदी सिनेमा के ही मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ हिंदी सिनेमा के एक युग का भी अंत हो गया। अभिनेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। धर्मेंद्र के निधन पर देश भर में शोक व्याप्त है। इस दौरान देश के तमाम राजनीतिक हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया अपूरणीय क्षति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं। भारतीय सिनेमा की एक प्रतिष्ठित हस्ती के रूप में, वे अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की युवा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”

पीएम मोदी ने कहा- ‘एक युग का अंत’

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फ़िल्मी हस्ती, एक अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभाईं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी समान रूप से प्रशंसित थे। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया पोस्ट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर कहा, “भारतीय फ़िल्म जगत ने आज एक बहुमूल्य सितारा खो दिया। मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 2012 में पद्मभूषण से सम्मानित, धर्मेंद्र ने दशकों तक सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अपने अभूतपूर्व अभिनय व सादगीपूर्ण जीवन से एक गहरी छाप छोड़ी। उनका निधन एक युग का अंत है। दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और करोड़ों प्रशंसकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

नितिन गडकरी ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “धर्मेंद्र न सिर्फ़ एक अच्छे अभिनेता थे, बल्कि एक अच्छे और सरल इंसान भी थे। मेरा उनसे व्यक्तिगत जुड़ाव था। वह देश और किसानों के लिए प्रतिबद्ध थे। फिल्मों में उनके काम को भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से फिल्म उद्योग को बहुत बड़ी क्षति हुई है। वह मुझसे मिलने आते थे। उनके बेटों और हेमा मालिनी जी से मेरे अच्छे संबंध थे।”

सीएम योगी ने किया पोस्ट

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

यह भी पढ़ें-

6 बच्चे और 13 नाती-पोते, धर्मेंद्र के खुशहाल परिवार में स्टार्स की फौज, कोई किसी से नहीं कम

Dharmendra Passes Away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 निंबाहेड़ा में स्वच्छता अभियान की निकली हवा! 🟡 लाखों के विज्ञापन, फिर भी शहर में गंदगी का अंबार 🔴 गंदगी के बीच गौवंश—News Plus India 24 के कैमरे में कैद हुई जमीनी हकीकत 🟢 निंबाहेड़ा | ग्राउंड रिपोर्ट✍️ रिपोर्टर — एडवोकेट समद अंसार 🔥 खबर वही, जो जमीनी हकीकत दिखाए।

Share Market
Rashifal