Home » ताजा खबरें » Delhi:दिल्ली-ncr में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच खेल अयोजनों पर ग्रहण, Caqm ने प्रतियोगिताएं स्थगित करने को कहा

Delhi:दिल्ली-ncr में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच खेल अयोजनों पर ग्रहण, Caqm ने प्रतियोगिताएं स्थगित करने को कहा

Share :

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एनसीआर की राज्य सरकारों और दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर ऐसे क्षेत्रों में आयोजित होने वाली नवंबर-दिसंबर की शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने के निर्देश दिए, जहां वायु गुणवत्ता की स्थिति प्रतिकूल है। आयोग ने यह निर्णय क्षेत्रों में मौजूदा वायु प्रदूषण के रुझानों और आगामी खेल आयोजनों के स्थलों के विश्लेषण के बाद लिया है।

आयोग ने बुधवार को एक विचार-विमर्श बैठक आयोजित की, जिसमें स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय; एनसीआर की राज्य सरकारों/राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र की वर्तमान वायु गुणवत्ता स्थिति की समीक्षा की गई और विशेषकर नवंबर एवं दिसंबर के सर्दी महीनों के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

सीएक्यूएम ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का जिक्र करते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने के लिए और उचित कदम उठाने को कहा है कि नवंबर और दिसंबर में आयोजित होने वाली शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित किया जाए, क्योंकि इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता की स्थिति अनुकूल नहीं है।

आयोग का मानना है कि इस समय शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य जोखिम बढ़ सकते हैं, जो विशेष रूप से बच्चों और युवाओं के लिए हानिकारक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal