Home » राष्ट्रीय » बेल्जियम के सांसद ने पाकिस्तान को बताया ‘आतंकवादी देश’, कहा- ‘इसे यूरोप में पूरी तरह बैन करो’

बेल्जियम के सांसद ने पाकिस्तान को बताया ‘आतंकवादी देश’, कहा- ‘इसे यूरोप में पूरी तरह बैन करो’

Share :

Philippe Dewinter, Belgium MP Philippe Dewinter, Pakistan terrorist state- India TV Hindi
Image Source : ANI
बेल्जियम की फ्लेमिश संसद के सदस्य फिलिप डेविंटर।

नई दिल्ली: बेल्जियम की फ्लेमिश संसद के सदस्य और व्लाम्स बेलांग पार्टी के वरिष्ठ नेता फिलिप डेविंटर ने पाकिस्तान को खुलकर ‘आतंकवादी देश’ करार दिया है। इसके साथ ही डेविंटर ने पूरे यूरोप में पाकिस्तान पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी संगठनों को पैसा, हथियार और हर तरह की सुविधाएं देता है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोप का एक ही कॉमन दुश्मन है और वह कट्टर इस्लामिक आतंकवाद है। बता दें कि डेविंटर इन दिनों नई दिल्ली में चल रहे ‘ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025’ में हिस्सा लेने आए हैं।

‘पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है’

डेविंटर ने कहा,’भारत और पश्चिमी देश एक ही खतरे का सामना कर रहे हैं, कट्टर इस्लामी आतंकवाद। हमारा दुश्मन एक ही है। पाकिस्तान इन कट्टर जिहादी आंदोलनों और आतंकवादी गुटों को पैसों से, लॉजिस्टिक मदद से और हर तरह की सुविधाएं देकर समर्थन देता है। कुछ हफ्ते पहले दिल्ली में जो हमले हुए, वे इसका सबूत हैं। हमारे देश में भी यही होता है। इसलिए पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है और यूरोप को इसे पूरी तरह बैन कर देना चाहिए।’ फिलिप डेविंटर बेल्जियम की दक्षिणपंथी और फ्लेमिश राष्ट्रवादी पार्टी ‘व्लाम्स बेलांग’ के प्रमुख नेता हैं।

‘हम विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं’

बता दें कि ग्लोबल पैट्रियट्स मीट 2025 का आयोजन दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हो रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया भर के राष्ट्रवादी दलों के नेता, विचारक और सांसद शामिल हुए हैं। इसका मकसद भारत के लंबे आतंकवाद-विरोधी संघर्ष और ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति से दुनिया को सबक लेना है। डेविंटर ने सम्मेलन के उद्देश्य पर कहा,’इसका सबसे बड़ा मकसद है दुनिया भर की देशभक्त पार्टियों के बीच सहयोग बढ़ाना। भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है। हम विचारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं और सहयोग के नए रास्ते तलाश रहे हैं।’ (ANI)

Latest India News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
How to Make a News Portal
Cricket Score
सबसे ज्यादा पड़ गई

🔴 नीमच में पटाखा व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन, शासन के खिलाफ की नारेबाजी 🔵 नंबर 2 स्कूल मैदान पर ही पटाखा मार्केट लगाने की मांग, 40 चौराहे पर जुटे जिले के व्यापारी 🟠 नीमच | 13 अक्टूबर 2026 🟢 न्यूज़ प्लस इंडिया 24 | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट

🔴 बघाना रेल ओवरब्रिज के निर्माण में देरी का जिम्मेदार कौन? पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने नगरपालिका की कार्यशैली पर उठाए सवाल 🟠 जनता परेशान, निर्माण का इंतजार बरकरार; नगरपालिका को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए ढोल पार्टी बुलाने का तंज

🔴 नीमच पुलिस अलर्ट: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता 🟡 डीआईजी निमीष अग्रवाल ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, नशा तस्करों से लेकर वाहन चोरों तक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Share Market
Rashifal